पूगल का इतिहास

                  :: पूगल का इतिहास :: महारावल पुनपाल विक्रमी संवत १३३२ को पदच्युत होकर इधर -उधर नया राज्य स्थापित करने भ्रमण करते रहे । उनक...

                  :: पूगल का इतिहास ::
महारावल पुनपाल विक्रमी संवत १३३२ को पदच्युत होकर इधर -उधर नया राज्य स्थापित करने भ्रमण करते रहे । उनके पुत्र का नाम लखमन था । लखमन के पुत्र रनकदे ने पूगल को नायको से छुडवा कर राव की पदवी प्राप्त की सिद्ध देवराज ने पूगल पर अधिकार किया था । खिंचियो ने यहाँ १० वर्ष पड़ीहारों ने ४ वर्ष पाहू भाटियों ने २३० वर्ष राज्य किया पाहू से नायको ने राज्य लिया । भटनेर और अबोहर पर भूकन अभोरिया भाटी शासक १३५१ - ८८ ई. में शासक थे सलखा के पुत्र विरमदेव ने अवसर पाकर राज्य प्राप्त करने हेतु भूकन भाटी को मार दिया । तब डाला जोइया ने १३८७ ई . में विरमदेव को सिहाण कोट के पास मार दिया । विरम देव के वध के समय उनके पुत्र देवराज गोगादे और चूंडा अपने ननिहाल बेदरन में अपनी माता के साथ थे । राव केलण १४१४ ई . में पूगल के राव रणक देव के गोद आये और उन्होंने १४१८ ई . को राव चूड़ा को मारा राव केलण ने मलिनाथ राठौर की पुत्री से विवाह किया । और अपनी सगी बहिन कल्याण कँवर का विवाह कुमार जगमाल से कर दिया था । केलण की पुत्री कोडमदे राव रिडमल को ब्याही थी । उनके भांजे जोधा थे । केलण के भाई सोम को गिरान्धी की जागीरी दी गयी । राव केलन का स्वर्गवास १४३० को हुआ । केलण के पुत्र अरवा के पुत्र सेखा ने सेखासर गाँव बसाया । अखा के वंशज सेखा सरिया केलण भाटी कहलाये । राव केलण के पश्चात् राव चाचकदेव गादी १४३० -१४४८ ई . विराजे । राव चाचकदेव की ४ रानिया थी । रानी लालकंवर सोढ़ी । सुरजकंवर चौहान , सोनल सेती मुसलमान ,राणी लंगा कोरियो की पुत्री , १ सोढ़ी ,लालकंवर से बरसल , २ महरबान ३ भीमदे मेहरबान को बलर  के रूकनपुर की जागीरी दी । ये मुस्लमान हो गए । रानी चौहान के पुत्र रणधीर को देरावर के खडाल की जागीरी प्रदान की । १ रणधीर के पुत्र वीरमदे २ लक्ष्मण ३ मूला ४ अजो थे । वीरमदेव के पुत्र वीजा के पुत्र नेता के वंशज नेतावत भाटी कहलाये । इनके वंशज नोख , सेवड़ा ,मेंबसते है । राव बरसल १४४८ - १४६४ अपने पिता की म्रत्यु के बाद पूगल की राजगददी पर बैठे । कालालोदी ने राव चाचकदेव को दुनियापुर ( कोलायत ) में मारा था । राव बरसल ने दुनियापुर व् मुमन वाहन काला लोदी मुलतान शासक से छीन लिए । बिकमपुर से हासिम खान को मार भगाया । राव बरसल ने १४४७ में बरसलपुर किले का निर्माण करवाया था । सेखो राव , तिलोकसी ,जोगायत ,जगमाल । वे रांगर रा दीकरा एक एक हुंभल । सेखो राव १४६४ -१५०० अपने पिता की म्रत्यु के बाद १४६४ ई . में राव बने । देवी करनी जी का जन्म १३८७ ई . में देश नोक में तथा समाधी १५३८ इ में ली जांगलू के नापा सांखला ने अपने भांजे बीका को ८४ गाँव दिए इस प्रकार १४६५ में देवी कृपा से जांगलू स्वामी बन गए । राव सेखा के अधिकार पूगल के अलावा भटनेर , बीकमपुर , बीजनोत ,देरावर ,मारोट ,मुमनवाहन ,किरोहर ,दुनियापुरक के प्रसिद्द किले थे । सेखा को मुलतान के बादशाह ने बंदी बना लिया था । करनी जी ने उन्हें मुक्त करवाया । सेखा की पुत्री रंग कँवर का विवाह बीका के साथ हुआ । भाटियों का दूसरा युद्ध भाटी कलकरण व् बीका के साथ हुआ । इसमें कलकरण मारे गए । राव बरसलपुर की मृत्यु १५०० ई में हुयी । इनके पुत्र १ हरा २ बाघसिंह ३ खेमाल नामक थे । हरा पूगल के राव बने । खेमाल बरसल पुर सहीत ६८ गाँव प्रदान किये । जिनके वंशज खींया भाटी कहलाये । मुख्यालय हापासर था । इनके वंशज नामी किसनावत केलण भाटी कहलाये । १ रावत खेमाल २ राव जेतसिंह ३ मालदेव ४ मंडलीकजी ५ नेतसिंह ६ प्रथ्विसिंह ७ दयालदास ८ करणीसिंह ९ भानीसिंह बरसलपुर के राव हुए । बरसलपुर का युद्ध मुलतान के शासक के साथ हुआ जिसमे रावत खेमाल शहीद हुए ।
लगातार ............
जय श्री कृष्णा 

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: पूगल का इतिहास
पूगल का इतिहास
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2013/03/blog-post_24.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2013/03/blog-post_24.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close