जैसलमेर का झरोखों का शहर

                  :: जैसलमेर का परिचय :: प्राचीन शहर किले के नीचे भी शहर के चारों तरह बड़ी चोड़ी तथा 20 फीट की ऊँची दीवारों का परकोटा बना हुआ ...

                  :: जैसलमेर का परिचय ::
प्राचीन शहर किले के नीचे भी शहर के चारों तरह बड़ी चोड़ी तथा 20 फीट की ऊँची दीवारों का परकोटा बना हुआ है । दीवार के परकोटे में सो - सो मीटर की दूरी पर सुरक्षा द्रष्टि से चारों तरह बुर्ज बने हुए है । जिनमे सैनिक रहते थे । परकोटे की दीवार में चारों दीशाओ में प्रोले बनी हुई थी जिनके बड़े -बड़े लकड़ी के दरवाजे लगे हुए है । पूर्व में गड़ीसर की प्रोल पश्चिम में अमर सागर की प्रोल , उतर में मूल तालाब की प्रोल , किशन घाट की प्रोल दक्षिण में बासियों की प्रोल थी । इन प्रोलों को रात में बंद करने पर शहर में कोई परवेश नहीं कर सकता था । बड़े दुर्भाग्य की बात है की इस परकोटे की दीवार के पत्थरों को ले जाकर लोगों ने अपने मकान का निर्माण करवाया । किले के रंग महल , मोतीमहल , राजविलास में स्थापत्य कला बारीक़ खुदाई की कारीगरी देखने योग्य है । पटूओ की हवेलीयां कला की श्रेष्ठतम स्मारक है जो अब राष्ट्रीय ईमारत के रूप में सुरक्षित है । नथमल व् सालिम सिंह दीवानों की हवेलिया कला की श्रेष्ठतम स्मारक है । मेहता की हवेलियाँ सात पत्थरों से निर्मित कोरानी वाले पत्थर कमल नुमा गवाक्ष उन पर नाचते मयूरों की कृति अत्यंत चित आकर्षक है । रेगिस्तान के बीच ऐसा अप्रतिम सोंद्रय कपडे की कशीद्कारी की तरह बेजोड़ है । सारी बनावट चिकने पीले पत्थर की है । जो सूर्य की आभा में और द्विगनित हो जाती है । जैसलमेर जिले में जैन मंदिरों के स्तंभ , तोरण द्वार , गोमुख  ,सिखर ध्वज तो है ही शहर में एक ऐसा घर नहीं है जिसमे सुन्दर जाली या ग्वाक्ष विध्यमान न हो । यदि इस शहर को झरोंखो का का नगर कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं है । मंदिर , महलों में नक्काशी व् बारीक़ कारीगरी का ऐसा भव्य रूप है की पत्थर भी बोल उठता है ।
समूचे भारत में जैसलमेर नगर में जैन धर्म के प्रख्यात एव अनेक दुर्लभ ग्रन्थ है जो संस्कृत , मगधी ,ब्रज आदि भाषाओँ में है । जैन मंदिर पार्शवनाथ जी का मंदिर जिसकी परतिष्ठा लगभग संवत १४७३ में हुई थी । जिसको बनाने में लगभग १० साल लगे । किले में ही अवस्थित है । जैन मंदिर के साथ ही एक देवी मंदिर है जहा वर्ष में दो बार मेला लगता है । वीर भाटी राजपूतों की कर्म स्थली जैसलमेर जिस पर गौरी , खिलजी , मुग़ल, बलोचियों द्वारा कब्ज़ा करने की अनवरत कोशिशों के बावजूद तथा दुर्दान्त आक्रमण कारियों द्वारा नगर के सोंदर्य वैभव को बार -बार लुटने व् नष्ट करने धूलधूसरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने के बावजूद आज भी अपनी उन्नत वास्तुकला की बदोलत अक्षुण है । त्रिकोण पहाड़ी पर ९९ बुर्ज वाला अपराजय दुर्ग जिसका एक -एक पत्थर भाटी राजपूतों के बलिदान की गाथाएं कह रहा है । यह नगर १८ मई १९४७ ईस्वी में पोकरण में प्रथम भारतीय आवणिक विस्फोट के कारण संसार प्रसिद्ध हो गया । विशाल मरुस्थल के पास अवस्थित पीले पत्थर बसा नगर जिसका पीला संगमरमर पत्थर जो विश्व प्रसिद्ध है । तथा इसके हाबुर ( पूनम नगर ) गाँव रक्तिम आभा वाला रेशेदार पत्थर आज भी ताजमहल व् सीकरी में उज्जवलता की कहानी कह रहा है । लुद्र्वा के इर्द गिर्द के घेरे में प्राचीन देवालय , मठ , खंडहर , अवस्थित है । जिनमे रामकुण्डा , भीमगोडा , बैसाखी , ब्रहासर अपने में अनेक गाथाएं संजोये हुए है ।
लगातार /...................


जय श्री कृष्णा 

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: जैसलमेर का झरोखों का शहर
जैसलमेर का झरोखों का शहर
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKv57O_400h9TvWUArKx8O3YwSML_iyTwo_SkRDKuA2DlOULw9AhsXgPHjpfrtk96RZJghQ2Q1mxZotjBv-DrkXK82x69PViVK-Gp-D4sapUzATRla4kWi4P2HRcUZatRirqenBN12lHY/s1600/knhkhh.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKv57O_400h9TvWUArKx8O3YwSML_iyTwo_SkRDKuA2DlOULw9AhsXgPHjpfrtk96RZJghQ2Q1mxZotjBv-DrkXK82x69PViVK-Gp-D4sapUzATRla4kWi4P2HRcUZatRirqenBN12lHY/s72-c/knhkhh.jpg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2013/03/blog-post_6.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2013/03/blog-post_6.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close