दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत चर्च

Most Famous & Beautiful Churches in World   : कहते हैं इबादत दिल से की जाए तो ईश्वर उसे जरूर कबूल करता है। चाहे वो कहीं भी कैसे भी की जा...

Most Famous & Beautiful Churches in World : कहते हैं इबादत दिल से की जाए तो ईश्वर उसे जरूर कबूल करता है। चाहे वो कहीं भी कैसे भी की जाए। फिर भी ईश्वर की इबादत के लिए खूबसूरत इबादतगाह बनाने की परंपरा दुनिया में सदियों पुरानी है। यह परंपरा हर धर्म के लोगों में है। हिंदू जहां मंदिर में प्रार्थना करते हैं, वहीं मुस्लिम मस्जिद तो सिख गुरुद्वारे में और ईसाई चर्च में फरियाद लगाते है।
आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 8 सबसे डिजाइनर और आकर्षक चर्च के बारे में। जिनका आर्किटेक्चर बहुत ही सम्मोहक सा लगता है, इस कारण इनका दीदार करने हर साल दुनिया भर से हजारों सैलानी पहुंचते हैं। आइए देखते है दुनिया के 8 सबसे आकर्षक चर्च …..
लॉस लॉजास केथेड्रल चर्च –
Most Famous & Beautiful Churches in World
लॉस लॉजास केथेड्रल चर्च सन् 1916 में कंबोडिया में बनाया गया ।एक किवदंती के अनुसार यहां वर्जिन मेरी खुद प्रकट हुई थी। इसके अनुसार मारिया मुसेस नाम की एक महिला जो अपने गूंगे बहरे बच्चे रोजा को पीठ पर लेकर पहाड़ चढ़ रही थी। वह पहाड़ पर चढ़कर थकान के कारण एक जगह पर बैठ गई। उसी ने अपने बच्चे के साथ यहां घूमते हुए वर्जिन मेरी की रहस्यमयी तस्वीर की खोज की उसके बाद यहां इस चर्च का निर्माण किया गया।
लॉ सागारदा चर्च-
Most Famous & Beautiful Churches in World - Hindi Information
यह चर्च दुनिया के सबसे आकर्षक चर्च में से एक है। इसका निर्माण सन् 1882 में शुरु किया गया। यह चर्च बर्सिलोना स्पेन में स्थित है। पूरे चर्च में क्रिश्चयन धर्म और यीशु के जन्म, जीवन यात्रा और मृत्यु को बताते हुए लगभग 18 खूबसूरत टावर बनाए गए हैं।
बेसिल केथेड्रल चर्च-
Most Famous & Beautiful Churches in World - History in Hindi
यह चर्च रशिया के मास्को शहर में है। इसका नाम संत बेसिल के नाम पर रखा गया है। इस चर्च का निर्माण बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया है। इसके खूबसूरत गुंबद किसी का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।
हागिया सोफिया-
4
हागिया सोफिया दुनिया के प्राचीन और आकर्षक चर्च में से एक है। हालांकि, यह अब इस्तांबुल का एक संग्राहलय है, लेकिन इसे बीजान्टिन वास्तुकला का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है। इस चर्च का निर्माण बीजान्टिन सम्राट जस्टीनिन के द्वारा पूरा किया गया था।
नोट्रेडेम चर्च-
5
नोट्रेडेम चर्च के निर्माण का काम सन् 1163 में शुरू हुआ था। इस चर्च का आर्किटेक्चर बहुत सुंदर और लाजवाब है। यह चर्च पेरिस में स्थित है।
सेंट पीटर बेसेलिका-
6
यह चर्च विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक ईमारत है। इस चर्च की बनावट भी बहुत खूबसूरत है। यहां एक साथ 60000 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। यह चर्च रोम की वेटिकन सिटी में स्थित है।
हैल ग्रिम्सबी चर्च –
7
यह चर्च आइसलैंड शहर के बीचों बीच स्थित है। इसका नाम एक प्रसिद्ध लेखक हैल ग्रिम्सबी के नाम पर रखा गया था। यह चर्च मूल रूप से आठ दशक पुराना है। इसका निर्माण कार्य 1940 में शुरू किया गया था।
द जुबली चर्च-
8
यह चर्च रोम में स्थित है। इसका डिजाइन सन् 1996 में रिचर्ड मयार ने बनाया था। इस चर्च की दीवारें घुमावदार हैं। इसे रचर्ड मयार ने रोम का क्राउन कहा है।

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत चर्च
दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत चर्च
http://www.ajabgjab.com/wp-content/uploads/2015/09/1-2.jpg?4bf5d4
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/03/8.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/03/8.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close