लीना मदीना, बच्चे के जन्म के तुरंत बाद हाल ही में ब्रिटेन में हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की 12 साल की उम्र में माँ बनी है। उसे ब्रिटेन की...
![]() |
| लीना मदीना, बच्चे के जन्म के तुरंत बाद |
![]() |
| लीना मदीना अपने बच्चे के साथ |
लीना मदीना का जन्म पेरू के तिक्रापो में 27 सितम्बर 1933 को एक सुनार,टिबुरेलो मदीना और विक्टोरिया लोसिया के यहाँ हुआ था। लीना जब मात्र पांच साल की थी तब उसके पेट का आकार बढ़ने लगा जिससे उसके माता-पिता चिंतित हो गए। चुकी तिक्रापो एक ग्रामीण इलाका था इसलिए वो उसे उस समय पर स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक स्थानीय ओझा के पास परामर्श लेने के लिए ले गये। ओझा ने कई झाड़-फूँक और अनुष्ठान किए पर कोई फायदा नहीं हुआ। पेट का आकार निरंतर बढ़ता रहा।
![]() |
| यह लीना मदीना की गर्भावस्था के दौरान ली गई एक मात्र तस्वीर है। |
आखिरकार 14 मई 1939 को, मदीना ने सीज़ेरियन शल्यक्रिया के द्वारा एक लड़के को जन्म दिया क्योंकि सामान्य प्रसूति उसकी कोख (श्रोणि) के छोटे आकार के कारण संभव नहीं थी। शल्यक्रिया डा. लोज़ादा और डॉ. बुसालिऊ द्वारा की गयी थी।
![]() |
| लीना मदीना अपने बच्चे के साथ |
लीना की कहानी विस्तार से उस समय के मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई थी जिसके अनुसार लीना को मात्र ढाई साल की उम्र से ही पीरियड आने शुरू हो गए थे, चार साल की उम्र तक उसके स्तनों का विकास पूर्ण हो चुका था। पांच साल की उम्र तक उसकी कोख का चौड़ी होना और अस्थि परिपक्वण भी काफी हद तक हो चुका था। जब बच्चे के लिए डॉकटरों ने उसका ऑपरेशन किया तो उन्होंने भी पाया की उसके शरीर के अंदर प्रजनन अंगों का विकास पूर्ण हो चूका था।
![]() |
| तुसाद म्यूज़ियम में लीना मदीना और उसका बच्चा |
![]() |
| लीना मदीना अपने बच्चे और पति के साथ |
लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम और उन परिस्थितियों जिनमें वो गर्भवती हुई का खुलासा नहीं किया। डॉ. एस्कोमेल के अनुसार खुद लीना को भी यह बातें ठीक से पता नहीं थीं।डॉ. जेरार्दो ने लीना की गर्भावस्था का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया और लीना के पिता को बलात्कार और अनाचार के संदेह पर गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया। उसके बाद उसके 11 वर्षीय मंदबुद्धि भाई को भी गिरफ्तार किया गया पर उसे भी सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया। मामले की समीक्षा में छपे एक 1955 लेख के अनुसार, “कुछ एंडियन गांवों में जिनमे से लीना का गांव भी एक था अक्सर उत्सव मनाये जाते थे और इन उत्सवों के अंत में सामूहिक तौर पर यौन संबंध बनाये जाते थे और इस दौरान बहुत सी लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया जाता था, हो सकता है ऐसे ही किसी उत्सव में लीना के साथ भी शारीरिक सम्बन्ध बने हो।
![]() |
| लीना मदीना डॉक्टर और अपने बच्चे के साथ |






.jpg)

COMMENTS