...
दुनिया में कई ऐसी जगहें आपने देखी होंगी जिनके बारे में सुनकर या जान कर खुद पर भी भरोसा नहीं होता है। कहीं ऊंचे पहाड़ पर गाड़ी अपने आप ऊपर की ओर चढ़ती है तो कहीं किसी कुंए के अंदर स्वयं ही रोशनी जलती है। आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पानी के बीच में आग लगातार जलती रहती है। इसको देखने के लिए बहुत से लोग आते हैं पर अभी तक इसके पीछे की सही वजह का पता नहीं चल सका है।
कहां है यह स्थान –
इस झरने को लेकर कई लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग इसको धर्म से जोड़ कर देखते हैं तो कुछ लोग इसको विज्ञान या प्रकृति के नियमों से जुड़ा मानते हैं। इस झरने को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि जब धरती पर क़यामत जैसी कोई घटना घटेगी तभी यह लौ बुझेगी।

COMMENTS