PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना  सबके लिए आवास मिशन  माननीय प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो जाने पर वर्ष 2022 तक सभी के ल...

प्रधानमंत्री आवास योजना 
सबके लिए आवास मिशन 
माननीय प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो जाने पर वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास की परिकल्पना की है। इस उद्येश्य की प्राप्ति के लिए केन्द्र सरकार ने एंक  व्यापक मिशन "2022 तक सबके लिए आवास" शुरू किया है। 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बहुप्रतीक्षित योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से प्रारम्भ किया है।
इस लेख में आप प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी यथा लाभार्थी,  पात्रता, योजना में भाग लेने की संपूर्ण प्रक्रिया एवं योजना के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सभी प्रश्न(एफ ए क्यू)  एवं उनके उत्तर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लाभार्थी :
लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे। लाभार्थी परिवार के पास या तो उसके नाम से अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम से भारत के किसी भी भाग में पक्का मकान (सभी मौसम वाली रिहायशी इकाइयां) नहीं होना चाहिए।
इस मिशन का उद्येश्य निम्नलिखित कार्यक्रम विकल्पों के माध्यम से स्लमवासियों सहित शहरी गरीबों की आवासीय आवश्यकता को पूरा करना है-
- भूमि का संसाधन के रूप में उपयोग करते हुए निजी प्रवर्तकों की भागीदारी से स्लमवासियों का स्लम पुनर्वास।
- ऋण्‍ा से जुड़ी ब्याज सब्सिडी के माध्यम से कमजोर वर्ग के लिए किफायती आवास को प्रोत्साहन।
- सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों के साथ भागीदारी में किफायती आवास।
- लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए सब्सिडी।
कवरेज और अवधि 
- 500 श्रेणी-। शहरों पर ध्यान केन्द्रित  करने के साथ जनगणना 2011 के अनुसार सभी 4041 सांविधिक शहरों को तीन चरणों में कवर किया जाएगा जिनका ब्यौरा इस प्रकार है-
  • चरण-। (अप्रैल, 2015-मार्च, 2017) - राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से उनकी इच्छुकता के अनुसार 100 शहरों को कवर करने के लिए।
  • चरण-॥ (अप्रैल, 2017-मार्च, 2019) - अतिरिक्त 200 शहरों को कवर करने के लिए।
  • चरण-॥। (अप्रैल, 2019-मार्च, 2022) - सभी अन्य शेष शहरों को कवर करने के लिए।
तथापि, मंत्रालय को यदि राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से संसाधन समर्थित मांग प्राप्त होती है, तो पहले के चरणों में अतिरिक्त शहरों को शामिल करने के संबंध में नम्यता होगी।

आवेदन प्रपत्र
भारतीय बैंक संघ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भाग लेने के लिए मॉडल आवेदन प्रपत्र जारी किया है। आप इस प्रपत्र की प्रति जेपीजी एवं पीडीएफ दोनों फॉरमेट में यहां प्राप्त कर सकते हैं।
मॉडल आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions - FAQ)
आपके मन में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित अनेक सवाल होंगे और आप उनके उत्तर जानने के लिए लालायित होंगे। चिंता की कोई बात नहीं हमारे पास 88 प्रश्नोत्तरों का एक सेट है जो आपके सारे शंकाओं के समाधान के लिए पर्याप्त हैं। फिर भी यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप उसे कमेंट में लिख कर उसका समाधान पा सकते हैं। हम आपके सभी सवालों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची (List of Required Documents)
इस योजना में भाग लेने हेतु विभिन्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है। भारतीय बैंक संघ ने इस योजना में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची जारी की है। आप यहां इन आवश्यक दस्तावेजों पूरी सूची प्राप्त कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना
PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/04/pm-awas-yojana_27.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/04/pm-awas-yojana_27.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close