भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट : Top 10 Famous Forts of India

1. कुम्भलगढ़ का किला,  राजस्थान (Kumbhalgarh Fort, Rajasthan) : राजस्थान के राजसमन्द में स्तिथ कुम्भलगढ़ फोर्ट का निर्माण महाराणा कुम्भा ने क...

1. कुम्भलगढ़ का किला,  राजस्थान (Kumbhalgarh Fort, Rajasthan) :Kumbhalgarh Fort, Rajasthan, History, Story & Information in Hindi
राजस्थान के राजसमन्द में स्तिथ कुम्भलगढ़ फोर्ट का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था। इस फोर्ट की दो ख़ास विशेषताए है।  पहली इस फोर्ट की दीवार विशव की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है जो की 36 किलो मीटर लम्बी है तथा 15 फ़ीट चौड़ी है, इतनी चौड़ी की इस पर एक साथ पांच घोड़े दौड़ सकते है। दूसरी इस दुर्ग के अंदर 360 से ज्यादा मंदिर हैं जिनमे से 300 प्राचीन जैन मंदिर तथा बाकि हिन्दू मंदिर हैं। यह एक अभेध किला है जिसे दुश्मन कभी अपने बल पर नहीं जीत पाया। इस दुर्ग में ऊँचे स्थानों पर महल,मंदिर व आवासीय इमारते बनायीं गई और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया वही ढलान वाले भागो का उपयोग जलाशयों के लिए कर इस दुर्ग को यथासंभव स्वाबलंबी बनाया गया।

2. मेहरानगढ़ किला, राजस्थान (Mehrangarh Fort, Rajashthan) :Mehrangarh Fort, Rajashthan, History, Story & Information in Hindi
मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है। यह 500 साल से भी ज़्यादा पुराना और सबसे बड़ा किला है। यह किला काफी ऊंचाई पर स्थित है। इसे राव जोधा द्वारा बनवाया गया था। इस किले में सात गेट हैं। प्रत्येक गेट राजा के किसी युद्ध में जीतने पर स्मारक के रूप में बनवाया गया था। इस किले में जायापॉल गेट राजा मानसिंह ने बनवाया था। किले के अंदर मोती महल, शीश महल जैसे भवनों को बहुत ही ख़ूबसूरती से सजाया गया है। चामुंडा देवी का मंदिर और म्यूज़ियम इस किले के अंदर ही हैं। इस किले का म्यूज़ियम राजस्थान का सबसे अच्छा म्यूज़ियम माना जाता है।

3. जैसलमेर किला,राजस्थान (Jaisalmer Fort, Rajasthan) :Jaisalmer Fort, Rajasthan, History, Story & Information in Hindi
यह दुनिया का सबसे बड़े किलों में एक है और राजस्थान में स्थित है। इसे रावल जैसवाल ने बनवाया था। थार रेगिस्तान के बीचोंबीच इस किले को बनवाया गया था। जैसलमेर किले को सोनार किले के नाम से भी जाना जाता है। गोल्डन किला शहर से 76 किमी दूर त्रिकुटा पहाड़ी पर त्रिकोण आकार में बनाया गया है। इस किले को भारत का दूसरा सबसे पुराना किला माना जाता है। किले में सबसे ज़्यादा आकर्षक जैन मंदिर, रॉयल पैलेस और बड़े दरवाजे हैं। जैसलमेर रेगिस्तान का शहर है जो त्रिकुटा पहाड़ी, हवेलियों, और झीलों के लिए फेमस है।

4. चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान (Chittorgarh Fort, Rajasthan) :Chittorgarh Fort, Rajasthan, History, Story & Information in Hindi
चित्तौडगढ़ को किलों का शहर कहा जाता है। यहां पर आपको भारत के सबसे पुराने और आकर्षक किले देखने को मिलेंगे। उन्हीं किलों में से एक चित्तौड़ का किला है। यह किला बेराच नदी के किनारे बनाया गया है। नदी के किनारे स्थित होने के कारण इसे पानी का किला भी कहा जाता है, क्योंकि इस किले में 84 पानी की जगहें हैं, जिनमें से 24 आज के समय में सही स्थिति में हैं। यह किला महाराणा प्रताप की बहादुरी की गवाही देता है। राजस्थान में राजपूत फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसे जौहर मेला नाम से जाना जाता है। चित्तौडगढ़ के किले में दो फेमस जलाशय हैं, जो विजय स्तंभ और राणा कुंभा के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस किले के अलावा यहां पर आपको अम्बर किला, जयगढ़ किला और तारागढ़ किला है, जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

5. लाल किला ,दिल्ली  (Lal Kila, Delhi) :Lal Kila, Delhi, History, Story & Information in Hindi
भारत का सबसे आकर्षक और फेमस किलों में लाल किला का नाम आता है। यह किला दिल्ली में स्थित है। इसे मुगल शासक शाहजहां ने बनवाया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर की हैं। यही वजह है कि इसे लाल किला नाम से जाना जाता है। इस किले के अंदर देखने लायक कई चीजें हैं। मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास देखने के लिए काफी लोग रोज ही आते हैं। यह किला यमुना नदी के किनारे है। इस किले में आपको पुरातात्विक म्यूज़ियम और युद्ध से जुड़ी जानकारी देने वाला म्यूज़ियम भी बनाया गया है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है, जहां से देश के प्रधानमंत्री देश के लोगों को संदेश देते है औैर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं।

6. लाल किला,आगरा (Lal Qila, Agra) :Lal Qila, Agra, History, Story & Information in Hindi
उत्तर प्रदेश के ताज महल से 2 किमी की दूरी पर लाल किला बनाया गया है। इस किले को सिकंदर लोधी ने आगरा में रहने के लिए बनवाया था। इस किले को यूनेस्को विरासत में दर्जा हासिल है। यह यमुना नदी के किनारे बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में आगरा का यह लाल किला आता है। इस किले के अलावा झांसी किला भी अपनी कलाकारी के लिए फेमस है। झांसी का किला महारानी लक्ष्मीबाई का किला है।

7. ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश (Gwalior Fort, Madhya Pradesh) :Gwalior Fort, Madhya Pradesh, History, Story & Information in Hindi
ग्वालियर का किला राणा मानसिंह तोमर ने मध्य प्रदेश में बनवाया था। यह किला ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इस किले के आकर्षण का केंद्र सास-बहू मंदिर और गुजारी महल है। इसमें मंदिर और म्यूज़ियम भी है। यह राजसी स्मारक भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है। इस किले के महत्व को याद रखने के लिए इस पर डाक टिकट भी जारी किया गया है। यह मध्य प्रदेश के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है।

8. गोलकोंडा किला, हैदराबाद (Golconda Fort. Hyderabad) :Golconda Fort. Hyderabad, History, Story & Information in Hindi
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद शहर में गोलकोंडा किला काकतिया राजा ने बनवाया था। यह किला अपने समृद्ध इतिहास और राजसी भव्य संरचना के लिए जाना जाता है। गोलकुंडा कोल्लूर झील के पास हीरे की खान के लिए भी फेमस है। इस किले को हैदराबाद के सात आश्चर्य के रूप में जाना जाता है। इस किले के अलावा यहां पर आपको चारमीनार, बिरला मंदिर, रामोजी फिल्म सिटी, हुसैन सागर, सालारजंग म्यूज़ियम और मक्का मस्जिद जैसी कई दर्शनीय जगहें हैं।

9. कांगड़ा किला,हिमाचल (Kangra Fort, Himachal) :Kangra Fort, Himachal, History, Story & Information in Hindi
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में बाणगंगा और माझी नदियों के संगम पर कांगड़ा के शाही परिवार ने इस किले का निर्माण किया था। यह किला दुनिया के सबसे पुराने किलो में से एक है। यह हिमालय का सबसे बड़ा किला और इंडिया का सबसे पुराना किला है। इस किले में वज्रेश्वरी मंदिर है, जिसका काफी महत्व है। किलों और मंदिरों के अलावा हिमाचल अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस है। कांगड़ा शहर की खूबसूरती देखने के लिए आप सड़क रास्ते से यात्रा करें। हिमाचल की काफी सारी इमारतें धर्मशाला के पास भी हैं।

10. पन्हाला किला, महाराष्ट्र (Panhala Fort, Maharashtra) :Panhala Fort, Maharashtra, History, Story & Information in Hindi
महाराष्ट्र में कोल्हापुर के पास सहयाद्री पर्वत में इस किले को बनाया गया है। यह किला मराठा शासकों की याद दिलाता है। महाराष्ट्र में ज़्यादातर किले शिवाजी के समय में बनाए गए थे। महाराष्ट्र के पुनडार किला, बहादुरगढ़ किला, अहमदगढ़ किला और रत्नगढ़ किले में आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ये किले ट्रैकिंग के लिए बेहद फेमस हैं। महाराष्ट्र का मुरुद जिला जंजीरा और खूबसूरत बीच के लिए फेमस है।

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट : Top 10 Famous Forts of India
भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट : Top 10 Famous Forts of India
http://www.ajabgjab.com/wp-content/uploads/2014/09/1-15.jpg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/08/10-top-10-famous-forts-of-india.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2016/08/10-top-10-famous-forts-of-india.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close