राजस्थान जल निगम भर्ती 2019 राजस्थान जल निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं. जलदाय विभाग (वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट) में विभ...
राजस्थान जल निगम भर्ती 2019
राजस्थान जल निगम में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं. जलदाय विभाग (वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट) में विभिन्न पद जिनमें कि हेल्पर, पंप ड्राइवर वर्ग 2, इलेक्ट्रीशियन वर्ग 2, फिटर वर्ग 2, मीटर रीडर, लाइनमैन गार्ड वर्ग द्वितीय, पंप ऑपरेटर इत्यादि के विभिन्न श्रेणियों में बहुत से पदों पर भर्ती होने जा रही है. जल निगम राजस्थान द्वारा द्वारा इसके लिए जल्द ही विज्ञप्ति निकाली जाएगी।| भर्ती विभाग | जल निगम राजस्थान |
| पदों के नाम | विभिन्न पद |
| कुल पदों की संख्या | जल्द ही अपडेट |
| पदों के नाम | हेल्परपंप ड्राइवर
जूनियर इंजीनियर{जेई} सिविल
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल
इलेक्ट्रीशियन ग्रेड 2
फिटर ग्रेड 2
मीटर रीडर
लाइनमैन ग्रेड 2
पंप ऑपरेटर
क्लर्क ग्रेड 2
|
राजस्थान में जल निगम भर्ती के लिए युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कुछ पात्रता रखी गई है जो कि उन्हें पूरी करनी होगी। इस पात्रता की सूची हम नीचे आप को चरणबद्ध तरीके से बताने जा रहे हैं, कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।
राजस्थान जल निगम भर्ती 2019 पात्रता
शैक्षणिक योग्यता: क्लर्क भर्ती के लिए आवेदनकर्ता को राजस्थान या किसी भी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही उसे टाइपिंग के लिए 25 से 30 शब्द प्रति मिनट टाइप करना आना चाहिए।
स्टेनोग्राफर के लिए: स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आवेदन कर्ता को शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ टाइपिंग में 80 शब्द प्रति मिनट टाइप करना आना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदनकर्ता की आयु 01/08/2019 तक 18 वर्ष 40 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवा एवं युवतियों के लिए 5 वर्ष का विस्तार दिया जाएगा।
नागरिकता: आवेदनकर्ता को भारत की नागरिक होना आवश्यक है. राजस्थान के मूलभूत निवासी ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया: राजस्थान जल निगम की भर्ती के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा के साथ लिया जाएगा। मुख्य चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा है तथा उसके बाद उत्तीर्ण हुए आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। तत्पश्चात एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन का शुल्क
| सामान्य वर्ग के लिए | ₹600 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹600 |
| अनुसूचित जाति | ₹300 |
| अनुसूचित जनजाति | ₹300 |
| विकलांग | निशुल्क |
जल निगम में पद अनुसार वेतनमान
| पंप ड्राइवर ग्रेड-2 | 5200 रूपए से 20200 / ग्रेड पे ₹2400 |
| फिटर ग्रेड 2 | 52 सो रुपए से 20200 / ग्रेड पे ₹2400 |
| हेल्पर | 5200 रूपए से 20200 / ग्रेड पे 1750 रु |
| इलेक्ट्रिशियन ग्रेड 2 | 5200 रूपए से 20200 / ग्रेड पे 2400 रु |
| लाइनमैन ग्रेड 2 | 5200 रूपए से 20200 / ग्रेड पे 2400 रु |
| मीटर रीडर | 5200 रूपए से 20200 / ग्रेड पे 1750 रूपए |
जल निगम भर्ती राजस्थान 2019 आवेदन फार्म
- आवेदनकर्ता को राजस्थान जल निगम phedwater.rajasthan.gov.in/phed पर जाना होगा।
- यहां पर आपको राजस्थान जल निगम भर्ती 2019 की अधिसूचना पढ़ने को मिलेगी।
- अधिसूचना को पढ़ने के पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन फॉर्म खुलते ही आपको अपनी सभी निजी जानकारी, जैसे कि नाम, पता, माता पिता का नाम, अपनी शैक्षणिक योग्यता, अपनी आयु की सही सही जानकारी देनी होगी।
- ऑनलाइन फीस जमा करके आप, इस भर्ती के लिए अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

COMMENTS