क्रिस गेल अगर मैदान पर हो तो रनों की बारिश हो जाती है. पुराने रिकॉर्ड धराशाई हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला इंग्लैंड के...
- क्रिस गेल अगर मैदान पर हो तो रनों की बारिश हो जाती है. पुराने रिकॉर्ड धराशाई हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिजटाउन के मैदान पर. करीब 7 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे गेल ने धमाका कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गेल ने 135 रनों की तूफानी पारी खेली.

गेल ने इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान 12 छक्के लगाए. लिहाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बन गया. क्रिस गेल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनैशनल में गेल ने कुल मिलाकर 488 छक्के लगाए हैं. इससे पहले इस रिकॉर्ड पर शाहिद अफरीदी का कब्जा था. अफरीदी ने तीनों फॉर्मैट में कुल मिलाकर 476 छक्के लगाए थे.

गेल ने इस तूफानी पारी के दौरान एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. किसी एक टीम के खिलाफ सौ छक्के लगाने वाले गेल दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 छक्के पूरे किए. बता दें कि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 89 छक्के लगाए हैं.

गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर 50वीं गेद पर छक्का लगाते हैं. वनडे में गेल के बल्ले हर 40वीं गेंद पर छक्का लगता है. टी-20 इंटरनैशनल में वो हर 11वीं गेंद पर छक्का लगाते हैं. जबकि टेस्ट में गेल के बल्ले से औसतन 122 गेंदों पर छक्का लगता है.

9 साल के गेल की ये पारी थोड़ी अलग थी. पहले 54 गेंदों पर गेल ने सिर्फ 26 रन बनाए थे. गेल को इस पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिला. पहले 9 रनों के स्कोर पर जैसन रॉय ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद 124 के स्कोर पर क्रिस वॉक्स ने एक और कैच छोड़ दिया. लेकिन इसके बाद गेल ने बैटिंग गियर बदलते हुए छक्कों की बारिश कर दी. क्रिस गेल का वनडे में ये 24वां शतक था.

COMMENTS