जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकी हमले के बाद राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में जिला छोड़ने का अल्टीमेटम...
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकी हमले के बाद राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में जिला छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकी हमले के बाद राजस्थान के बीकानेर में पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में जिला छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. बीकानेर में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को इस समयसीमा के अंदर जिला छोड़कर जाना होगा. जानकारी के अनुसार पुलवामा आंतकी हमले से आमजन में पाकिस्तान के खिलाफ जन आक्रोश को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट कुमारपाल गौतम ने यह आदेश जारी किए हैं.
बीकानेर जिले की सीमा पाकिस्तान से लगती है. पाकिस्तानी सीमा के पास का संवेदनशील क्षेत्र पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर रहा है. यहां आईएसआई सक्रिय रही है और जासूसी के लिए अपने एजेंट भी भेजती रही है. अब तक ऐसे कई जासूस सीमा क्षेत्र से पकड़े जाते रहे है।
जिला मजिस्ट्रेट के इस आदेश के साथ ही बीकानेर में सुरक्षा की दृष्टि से पाक नागरिकों के रहने, घूमने और ठहराव करने पर रोक लगा दी है. यहां पाकिस्तानी सिम के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई है. जानकारी के अनुसार यह आदेश दो महीने या निरस्त किए जाने तक लागू रहेंगे.
बता दें कि 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी शमिल हैं. वहीं आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना (55 राष्ट्रीय राइफल्स) के चार जवान शहीद हुए हैं. शहीदों में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के हवलदार श्योराम सहित मेजर वीएस ढौंडियाल, सिपाही अजय कुमार और हरी सिंह शामिल हैं.



COMMENTS