पुलवामा आतंकी हमले के बाद पुलिस ने सुरक्षात्मक कार्रवाई करते हुए जम्मू स्थित पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के दफ्तर को सील कर...
(यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, कश्मीर के आतंकवादियों को बताया 'धरतीपुत्र' )
गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले (Convoy) पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें देश के चालीस बहादुर जवान शहीद हो गए और दर्जनों अन्य घायल हुए थे. बाद में पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली थी.
(यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, कश्मीर के आतंकवादियों को बताया 'धरतीपुत्र' )
पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिका ने एक ट्रैवेल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि आतंकवाद के कारण पाकिस्तान जाने से पहले वो विचार करें.
वहीं इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान से सभी आतंकी गुटों को मदद और पनाह देना तत्काल बंद करने को कहा था. ट्रंप की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान में कहा, 'अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है वो अपनी जमीन से संचालित सभी आतंकी गुटों को मदद और पनाह देना तुरंत बंद कर दे. क्योंकि क्षेत्र में हिंसा और आतंक का बीज बोना ही उनका लक्ष्य है.'

COMMENTS