अगर आप खुद का बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. जनऔषधि केंद्र की सफलता को देखते हुए मोदी सरकार अब 1500 नए...
अगर आप खुद का बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. जनऔषधि केंद्र की सफलता को देखते हुए मोदी सरकार अब 1500 नए जनऔषधि केंद्र खोलने जा रही है. यह केंद्र मार्च 2019 तक खोले जाएंगे. ऐसे में आपके पास एक बार फिर जनऔषधि केंद्र खोलने का मौका है. इसके जरिए आप महीने में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि केंद्र खोलने वाले 2.50 लाख रुपये सहायता दी जाती है जो सेल्स आधारित है. फिलहाल देश भर में अब तक 4974 जनऔषधि केंद्र खुल चुके हैं.
जनऔषधि केंद्र से कितना होगा फायदा- जनऔषधि केंद्र से दवा बेचने पर मिलने वाले को 20 फीसदी मार्जिन के अलावा हर महीने की बिक्री पर अलग से 15 फीसदी इंसेंटिव मिलेगा. इंसेंटिव की अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये प्रति माह होगी. सरकार की योजना के अनुसार, इंसेंटिव तब तक दिया जाए, जब तक कि 2.50 लाख रुपये पूरे न हो जाएं. जनऔषधि केंद्र खोलने में भी तकरीबन 2.5 लाख रुपये का खर्च आता है. इस तरह यह पूरा खर्च सरकार खुद उठा रही है.
कौन खोल सकता है जनऔषधि केंद्र- सरकार ने जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए 3 तरह की कैटेगरी बनाई है. पहली कैटेगरी के तहत कोई भी व्यक्ति, बेरोजगार फार्मासिस्ट, डॉक्टर, रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर केंद्र खोल सकता है. दूसरी कैटेगरी के तहत ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल, सोसायटी और सेल्फ हेल्प ग्रुप को जनऔषधि केंद्र खोलने का अवसर मिलेगा. तीसरी कैटेगरी में राज्य सरकारों की ओर से नॉमिनेट की गई एजेंसी होगी.
कितनी जगह की होगी जरूरत- प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए 120 वर्गफुट एरिया में दुकान होनी जरूरी है. केंद्र खोलने वालों को सरकार की ओर से 800 दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
कैसे होगी इनकम- जनऔषधि केंद्र के जरिए महीने में जितनी दवाओं की बिक्री होगी, उसका 20 फीसदी कमिशन के रूप में मिलेगा. इस लिहाज से अगर आपने महीने में 1 लाख रुपये की भी बिक्री की तो आपको उस महीने 20 हजार रुपये की इनकम हो जाएगी.
आवेदन के लिए क्या है जरूरी- जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास रिटेल ड्रग सेल्स का लाइसेंस जन औषधि केंद्र के नाम से होना चाहिए. आवेदन करने के लिए आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की जरूरत होगी. वहीं, संस्थान, एनजीओ, हॉस्पिटल, चैरिटेबल संस्था को आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र देना होगा.
कैसे करें अप्लाई- जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए आप http://janaushadhi.gov.in पर जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन को ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया (BPPI) के जनरल मैनेजर (A&F)के नाम से भेजना होगा. ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया का एड्रेस जनऔषधि की वेबसाइट पर और भी जानकारी उपलब्ध है. जनऔषधि केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है. सबसे आपको वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर अपना फार्म सबमिट कर सकते हैं.







Many people will be quick to point out that it is not a playground of crime and questionable behavior.
ReplyDeleteYou can visit our website: dark web links