आज हम आपको एक अवसर के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे सरकार के लिए काम कर कमाई कर सकते हैं. अगर आप बेरोजगार हैं या आपक...
आज हम आपको एक अवसर के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे सरकार के लिए काम कर कमाई कर सकते हैं.
अगर आप बेरोजगार हैं या आपकी आमदनी कम हो तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. आप बिना किसी निवेश के सरकार के लिए घर बैठे काम कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस काम को करने के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए और आपको टाइपिंग आनी चाहिए. आज हम आपको एक अवसर के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे सरकार के लिए काम कर कमाई कर सकते हैं.
क्या करना हो काम- मोदी की कोशिश सरकार के हर काम का डिजिटलीकरण करना है. इसके लिए केंद्र सरकार ने वर्षों से पड़ी लाखों सरकारी फाइलों को भी डिजिटल रूप देना शुरू कर दिया है. डिजिटाइज इंडिया प्लेटफार्म, डिजिटल इंडिया ग्राम के तहत भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है. इस पहल से जुड़कर कोई भी सरकारी, स्वायत्त संगठन या विभाग अपने दस्तावेजों को डिजिटाइज करवा सकती है.
कहां कराएं रजिस्ट्रेशन- आपको सरकार के लिए डाटा एंट्री का काम करना है. इसके लिए आपको https://digitizeindia.gov.in/ पर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद आपका काम शुरू. दरअसल सरकार ने लाखों सरकारी फाइलों को स्कैन कर लिया है. अब इन फाइलों के कंटेंट को डिजिटल रूप देने के लिए आम लोगों से मदद लेने के अलावा उन्हें कमाई का मौका भी दिया जा रहा है.
ये होगा आपका काम- डिजिटाइज इंडिया पर रजिस्टर करने के बाद आपको अपने टास्क करने होंगे. इसमें सामान्य तौर पर स्निपेट्टस होते हैं, जो इमेज फाइल के तौर पर आपके सामने आते हैं. इन्हें आपको कॉलम में टाइप करना होता है. डिजिटाइज इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक सरकारी फाइलों की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए फाइल के कंटेंट को स्निपेट्टस में तोड़ दिया जाता है. टाइप करने के लिए आपके सामने एक-एक शब्द आते हैं, जिससे ये काम करना काफी आसान हो जाता है. इन टास्क को पूरा करने के लिए आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं.
रिवॉर्ड प्वाइंट्स को ऐसे करें रिडीम- डिजिटाइज इंडिया पर डेटा एंट्री करने के लिए आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं. हर रिवॉर्ड प्वाइंट दो पैसे के बराबर होता है. रिवॉर्ड प्वाइंट्स को अपने खाते में रिडीम कर सकते हैं.






The short answer to this question is that Tor is a network of volunteer users that support the open web for us.
ReplyDeleteYou can visit our website: dark web links