अगर आपने अब तक वोटर स्लिप डाउनलोड नहीं किया है तो हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. लो...
अगर आपने अब तक वोटर स्लिप डाउनलोड नहीं किया है तो हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान की शुरुआत हो गई है. अगर आप इसमें मतदान करने जा रहे हैं तो एक बात सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम वोटरलिस्ट में हो. वोट देने के लिए फोटो वोटर स्लिप के साथ वोटर आइडेंटिफिकेशन कार्ड या इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड या चुनाव आयोग द्वारा पारित वोटर आईडी कार्ड लेकर जाना जरूरी है. अगर आपने अब तक वोटर स्लिप डाउनलोड नहीं किया है तो हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. जानें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रॉसेस...
स्टेप 1- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल ( nvsp.in) पर जाएं.
स्टेप 2- ‘Search Your Name in Electoral Roll’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब यहां अपनी जानकारी डालकर ‘search’ बटन पर प्रेस करें.
स्टेप 4- अब पेज पर नीचे की ओर आपका नाम दिखाई देगा.
स्टेप 5 – इसमें जैसे ही आप ‘View Details’ पर जाएंगे, आपके सामने 2019 लोकसभा चुनाव की वोटर स्लिप आ जाएगी.
स्टेप 6- यहां आपके वोटर स्लिप के नीचे ‘Print Voter Information’ पर क्लिक करें और वोटर स्लिप का प्रिंट ले लें.
SMS से पाएं मतदान केंद्र की जानकारी
अगर आपको किसी भी तरह की सहायता की जरूरत है 1950 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन के लिए यह नंबर शुरू किया है. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है तो आप एक एसएमएस से भी अपने मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आपको EPIC लिखकर स्पेस देना है और फिर अपना वोटर आईडी नंबर लिखना है. इस मैसेज को आपको 51969 या 166 पर भेज देना है. आपको कुछ ही देर में एक एसएमएस मिलेगा जिसमें आपके मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी.

While it may not be possible to surf the web with something like a home computer, it can still be used as a tool to find information on sites that are password protected or if you want to view a particularly interesting site that's not in the mainstream.
ReplyDeleteYou can visit our website: dark web links