पाकिस्तान सीमा के पास से मनचले आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाने पर लोडी सिंघम चारू मालिक को पुलिस महकमे में काफी चर्चा हो रही है. मु...
पाकिस्तान सीमा के पास से मनचले आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाने पर लोडी सिंघम चारू मालिक को पुलिस महकमे में काफी चर्चा हो रही है.
आरोपी की पहचान मोहम्मद राशिद खान के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक मनचले ने एक अज्ञात नंबर से महिला के नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए एक अश्लील वीडियो क्लिप भेज दी गई. जानकारी होने पर महिला के पति ने जब उस अज्ञात नंबर पर फोन किया तो वह बदतमीजी से बात करने लगा और कहा कि जो चाहे कर लो. इसके बाद पीड़िता ने वडाला पुलिस स्टेशन पहुंच अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन और सिम दोनों बदल लिया था. सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी की लोकेशन कश्मीर है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला अस्टिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर चारू भारती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम कश्मीर रवाना हो गई. कश्मीर की स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी का गांव में पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ बहुत संवेदनशील गांव है और वहां जाने में बहुत खतरा है. चारू भारती ने कश्मीर के सीनियर पुलिस अधिकारियों से बात की. मुंबई पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी एक टेंपो चालक है और ग्रामीण उसे बचाने के लिए पुलिस टीम पर पथराव भी कर सकते हैं. इसी दौरान मुंबई से गई टीम को पता चला कि आरोपी अपने गांव से करीब 150 किमी दूर है। स्थानीय पुलिस के मुखबिर से पता चला कि आरोपी अगली सुबह वापस आने वाला है।
इसके बाद चारू मलिक ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और 19 मई की तड़के चार बचे गांव लौटते वक्त आरोपी को गिरफ्तार कर राजौरी पुलिस स्टेशन ले गई. गिरफ्तारी का पता चलने पर आरोपी के परिजन 20-25 लोगों के साथ थाने पहुंच हंगामा करने लगे. किसी तरह स्थानीय पुलिस ने उनके परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद लेडी सिंघम चारू मलिक की टीम आरोपी को लेकर तुरंत एयरपोर्ट पहुंची और उसे मुंबई ले आई.


COMMENTS