NOTA दबाने में सबसे आगे रहा बिहार, पढ़ें कौन सा क्षेत्र रहा अव्वल

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक तिहाई में मतदाताओं के लिए नोटा तीसरा सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है. ...

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक तिहाई में मतदाताओं के लिए नोटा तीसरा सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है.



लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में राष्ट्रीय औसत से बिहार एक बार फिर पीछे रहा, लेकिन नोटा के इस्तेमाल में पूरे देश सबसे अव्वल आया है. देश में सबसे ज्यादा बिहार की जनता ने नोटा का बटन दबाकर अपने उम्मीदवारों को खारिज किया. बिहार के 8.17 लाख मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया.


चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक तिहाई में मतदाताओं के लिए नोटा तीसरा सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है जो कि कुल वैध मतों का दो प्रतिशत है.

खास तौर से नोटा का उपयोग लोगों द्वारा बिहार की तीन आरक्षित सीटों किया गया. अररिया और कटिहार संसदीय सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की एक बड़ी संख्या है और इन सीटों से मुस्लिम समुदाय के सांसदों को एनडीए उम्मीदवारों के हाथों इस बार पराजय झेलनी पड़ी है.

अररिया में 20,618 और कटिहार में 20,584 मतदाताओं ने नोटा को विकल्प के रूप में चुना. गोपालगंज में सबसे ज्यादा 51,660 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। यह सीट जेडीयू के आलोक कुमार सुमन को मिली. सुमन ने आरजेडी के सुरेंद्र राम को 2.86 लाख मतों से हराया है.

नोटा का उपयोग करने के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण रहा जहां 45,699 मतदाताओं ने इसका उपयोग किया. इस सीट पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने आरएलएसपी के ब्रजेश कुशवाहा को 2.93 लाख मतों के हराकर अपना कब्जा बरकरार रखा.

बिहार में नोटा इस्तेमाल में तीसरे नंबर पर समस्तीपुर रहा. यहां 35,417 मतदाताओं ने इसका उपयोग किया. इस सीट पर एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.52 लाख वोटों से हराया.

वहीं, पूर्वी चंपारण में 22,706, नवादा में 35,147, गया में 30,030, बेगूसराय में 26,622, खगड़िया में 23,868 और महाराजगंज में 23,404 मतदाताओं ने नोटा को अपने पसंदीदा विकल्प के रूप में चुना.

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: NOTA दबाने में सबसे आगे रहा बिहार, पढ़ें कौन सा क्षेत्र रहा अव्वल
NOTA दबाने में सबसे आगे रहा बिहार, पढ़ें कौन सा क्षेत्र रहा अव्वल
https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/459x306/jpg/2019/05/nota.jpeg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/05/patna-loksabha-election-2019-nota-third-most-viable-option-in-thirteen-lok-sabha-seats-in-bihar.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/05/patna-loksabha-election-2019-nota-third-most-viable-option-in-thirteen-lok-sabha-seats-in-bihar.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close