28 सालों से जेल में हैं राजीव गांधी की हत्या के षड्यंत्रकारी

21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में मानव बम धनु ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. इसमें शामिल षड्यंत्रकारी 28 ...

21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में मानव बम धनु ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. इसमें शामिल षड्यंत्रकारी 28 सालों से जेल में हैं. एक षड्यंत्रकारी तो जेल में ही मां बनी. पढ़ें क्या है इन षड्यंत्रकारियों की पहचान...


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में मानव बम धनु ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. इस धमाके में कुल 18 लोगों की जान गई थी. इसमें राजीव गांधी के आसपास मौजूद लोग भी शामिल थे. पत्रकार नीना गोपाल बताती हैं कि धमाका इतना जोरदार था कि नीना राजीव के परखच्चे उड़ गए थे. उन्होंने उनका पैर का लोटो का जूता और कलाई पर बंधी गुच्ची की घड़ी देखकर उन्हें पहचाना.

इस मामले में पकड़े गए लोग आज भी तमिलनाडु की जेलों में कैद हैं. हालांकि बार-बार राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किए जाने की मांग भी उठती रहती है. खास बात यह भी है कि राजीव गांधी के हत्यारों को सोनिया गांधी सहित गांधी-नेहरू परिवार ने माफ कर दिया है. लेकिन फिर भी वे करीब 28 सालों से जेल में बंद हैं. कई बार तमिलनाडु सरकार ने भी उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की है लेकिन अभी उनकी रिहाई नहीं हो सकती है.

इस मामले की सुनवाई के दौरान एक हज़ार गवाहों ने लिखित बयान दिए थे. 288 गवाहों से जिरह हुई थी. 1477 दस्तावेज कोर्ट में जमा किए गए थे, जिनके कुल पन्नों की संख्या 10,000 से ज्यादा थी. इसके अलावा 1,180 नमूनों, सबूतों और वकीलों के हजारों तर्कों के बाद इस केस में फैसला हो सका था. केस की सुनवाई के लिए बनाई गई विशेष अदालत ने राजीव गांधी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल सभी दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी.

तब इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विशेष अदालत के फैसले को न्याय न मानकर 'न्यायिक नरसंहार' बताया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इन 26 लोगों में से 19 को रिहा कर दिया था. पढ़ें, कौन हैं तमिलनाडु की जेल में आज भी बंद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोपी-

मुरुगन
मुरुगन, श्रीलंका के जाफना से आया था. यह लिट्टे का मुख्य प्रशिक्षक और बम एक्सपर्ट था. मुरुगन की शादी नलिनी श्रीहरन से हुई थी. नलिनी भी हत्या के इस षड्यंत्र में शामिल थी. दोनों ही पति-पत्नी को 1999 में फांसी की सजा सुनाई गई थी. एक साथ सजा काटते हुए नलिनी ने जेल में ही एक बच्ची को जन्म दिया था.

हालांकि बेटी के जन्म के बाद उसकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था. सुनवाई की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों की पति-पत्नी इस षड्यंत्र में शामिल लोगों का ब्रेनवॉश किया करते थे.एजी पेरारिवलन
एजी पेरारिवलन 30 जुलाई, 1971 को तमिलानाडु के वेल्लोर जिले में पैदा हुआ था. 1991 में अपनी गिरफ्तारी के समय वह इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा कर चुका था. 18 फरवरी, 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने इसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था. पेरारिवलन को आज भी अपनी रिहाई का इंतजार है.

संथन
संथन, 12 सितंबर, 1990 को इस बम धमाके को अंजाम देने के लिए भारत पहुंचे पहले दल में शामिल था. यह राजीव गांधी को बम से उड़ाने वाली मानव बम धनु का दोस्त था. संथन जो कर रहा था, उसपर लिट्टे का इंटेलिजेंस चीफ पोट्टू अम्मान नज़र बनाए हुए था. एक बार नलिनी ने जांच के दौरान बताया कि संथन और शिवरासन ने ऐसे किसी भी इंसान को नहीं बख्शा था, जिसने उनका साथ नहीं दिया. संथन के ऊपर हत्यारों की मदद करने का आरोप लगा था.

एस नलिनी (फाइल फोटो)


एस नलिनी
नलिनी ने चेन्नई के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी. वह चेन्नई में ही एक प्राइवेट कंपनी में स्टेनोग्राफर की नौकरी करती थी. इसके साथ ही वह डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए मास्टर्स का कोर्स भी कर रही ती. सुनवाई के दौरान उसने यह माना था कि वह लिट्टे के एक एक्टिविस्ट के संपर्क में आई और इसी दौरान उसका लिट्टे की गतिविधियों से परिचय हुआ. बाद में वह इस संगठन की एक्टिव कैडर बन गई. उसका भाई पीएस भाग्यनाथन भी एक्टिव लिट्टे समर्थक था और उसके प्रेस में तमिल ईलम समर्थित साहित्य छपा करता था.

गिरफ्तारी के कुछ महीनों बाद ही नलिनी ने एक बेटी को जन्म दिया. जस्टिस थॉमस ने नलिनी की फांसी को माफ किए जाने के कई कारणों में से एक कारण उसके छोटी बेटी को भी बताया था. उनके अनुसार यदि मुरुगन और नलिनी दोनों को फांसी हो जाती तो यह बच्ची अनाथ हो जाती. इसके कुछ ही दिनों बाद सोनिया गांधी व्यक्तिगत तौर पर जाकर राष्ट्रपति से मिलीं और उन्होंने नलिनी को माफ कर देने की अपील की. जिसके बाद सन् 2000 में राष्ट्रपति ने नलिनी की दया याचिका को मंजूरी देते हुए नलिनी को माफ कर दिया.

पी. रविचंद्रन
यह लिट्टे का एक एक्टिव सदस्य था. यह श्रीलंका से हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आया था. यह कई बार यहां विद्रोही नेता से मिला था. पोट्टु अम्मान ने इसे एक मुलाकात के दौरान शिवरासन से मिलवाया था. और शिवरासन के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा था. शिवरासन ही हमला करने वाले दल का प्रमुख नेता था. जिसने हमले के बाद आत्महत्या कर थी.

जयकुमारन
जयकुमारन की बहन की शादी इसी केस में दोषी पयास से हुई थी. कथित तौर पर दोनों को लिट्टे ने भारत भेजा था ताकि वे इस धमाके को अंजाम देने वाले लोगों के लिए सुरक्षित स्थान का इंतजाम कर सकें.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (फाइल फोटो)


पयास
पयास और जयकुमारन दोनों इस हमले के बाद बचे हुए आतंकियों के रहने और हथियारों के जरिए मदद करना था. ट्रायल के दौरान इसे मौत की सजा हुई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बाद में खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि वह साजिश में सीधे शामिल रहा हो, इस बात के सुबूत नहीं मिलते हैं.

फिलहाल 7 मई, 2019 को फिर से राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है और सभी सात दोषियों की रिहाई के संबंध में राज्य सरकार की सिफारिश को मंजूरी देने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल को निर्देश देने की मांग की है.

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: 28 सालों से जेल में हैं राजीव गांधी की हत्या के षड्यंत्रकारी
28 सालों से जेल में हैं राजीव गांधी की हत्या के षड्यंत्रकारी
https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/459x306/jpg/2019/05/rajiv-gandhi-7.jpg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/05/rajiv-gandhi-assassination-case-profiles-of-killers-along-with-nalini-who-locked-up-in-tamil-nadu-jails.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/05/rajiv-gandhi-assassination-case-profiles-of-killers-along-with-nalini-who-locked-up-in-tamil-nadu-jails.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close