इसमें अहम नाम हैं रायबरेली के बाहुबली अखिलेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुल्तानपुर के बाह...
इसमें अहम नाम हैं रायबरेली के बाहुबली अखिलेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुल्तानपुर के बाहुबली भाई चंद्रभद्र सिंह सोनू व यशभद्र सिंह मोनू, उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और बाराबंकी के अरविंद सिंह गोप.
रायबरेली कांड के बाद इलाके में एक बार फिर टी-सीरीज यानी क्षत्रियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शरू होने के संकेत मिल रहे हैं. बाहुबली अखिलेश सिंह की विधायक बेटी अदिति सिंह पर हमले के बाद जानकारों को लगता है कि क्षेत्र में वर्चस्व की नयी इबारत की शुरुआत होने जा रही है. इसमें कुछ किरदार तो पुराने होंगे लेकिन कुछ नए हैं. राजधानी लखनऊ से सटे जिले मसलन रायबरेली, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, उन्नाव और बाराबंकी में क्षत्रियों का दबदबा रहा है.
इसमें अहम नाम हैं रायबरेली के बाहुबली अखिलेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुलतानपुर के बाहुबली भाई चंद्रभद्र सिंह सोनू व यशभद्र सिंह मोनू, उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और बाराबंकी के अरविंद सिंह गोप. टी-सीरीज के इन चेहरों का दबदबा हमेशा से ही रहा है, चाहे सत्ता किसी की भी रही हो.
सुल्तानपुर जिले में सोनू-मोनू के विरोधी भले ही हों लेकिन बाहुबल के पैमाने पर कोई उनसे सीधे टकराने की दशा में नहीं है. शायद यही कारण है कि जिले में कभी गैंगवार की स्थिति नहीं बनी. ठेका-पट्टा से लेकर राजनीति तक में दोनों भाइयों की तूती बोलती है. सोनू सिंह इस बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहे हैं.
‘विधायक जी’ के नाम से मशहूर अखिलेश सिंह. बाहुबली अखिलेश सिंह क्रिमिनल बैकग्राउंड होने के बावजूद यहां की जमीन पर पकड़ रखते हैं. अखिलेश सिंह का दबदबा और हनक इस सीट पर देखने को मिलती है. कहा जाता है कि जिले के हर ठेके-पट्टे पर उनका कमीशन तय होता है. किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उनके आदमी को काम देना भी जरूरी है. अखिलेश सिंह का सिक्का आज भी यहां बोलता है.
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया यूपी में ठाकुरों का एक बड़ा चेहरा है. 25 साल से निर्दलीय विधायक राजा भैया ने 25 साल की उम्र में पहला विधानसभा चुनाव जीत लिया था. उन पर बहुत से आरोप भी लगे, वो जेल भी गए लेकिन उनके रुतबे और रुआब में कभी कोई कमी नहीं आई. आज भी प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में उनकी हुकूमत चलती है और 'जनता' उन्हें 'राजा' मानती है.
गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक की छवि भी बाहुबली की है. 2002 से वो लगातार विधायक हैं और अपने राजनीतिक करियर में यूपी की सभी अहम पार्टियों में रहे हैं.







COMMENTS