NDA में रहते हुए धारा 370 खत्म करने का विरोध करेगी जेडीयू

केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाली धारा 370 को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका ह...

केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाली धारा 370 को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. इस बीच एनडीए की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने धारा 370 पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. जेडीयू ने कहा कि अगर बीजेपी धारा 370 खत्म करती है, तो जेडीयू एनडीए में रहते हुए इसका विरोध करेगी.

बता दें, रविवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में प्रशांत किशोर, केसी त्यागी, संजय झा सहित जेडीयू के कई नेता शामिल हुए.
एनडीए में रहते हुए धारा 370 खत्म करने का विरोध करेगी जेडीयू
बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार राज्य योजना परिषद के सदस्य संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. धारा 370 पर पूछे गए सवाल पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने धारा 370 में ढील देने का विरोध किया था. अगर बीजेपी धारा 370 खत्म करती है, तो जेडीयू एनडीए में रहते हुए इसका विरोध करेगी लेकिन एनडीए से अलग नहीं होगी.

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
राम मंदिर मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि राम मंदिर का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. भाजपा के नेता भी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, आरएसएस के नेता मोहन भागवत भी कह चुके हैं कि कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.
जेडीयू बनेगी राष्ट्रीय पार्टी
वहीं जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू को हम राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं और 2020 तक इसका लक्ष्य रखा गया है. यही कारण है कि चार राज्यों में होने वाले चुनाव में जेडीयू अकेले चुनाव लड़ेगी.
मंत्री पद मिलना बड़ा मुद्दा नहीं
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. इसे लेकर झूठी अफवाह फैलाई गई है. केन्द्र में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. जेडीयू ने कभी मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी नहीं मांगी थी. जेडीयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी, इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ने किया.

COMMENTS

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: NDA में रहते हुए धारा 370 खत्म करने का विरोध करेगी जेडीयू
NDA में रहते हुए धारा 370 खत्म करने का विरोध करेगी जेडीयू
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgLw5q5Olsp4okqbiTfhNRFeneXqhDAEI8vbhNILhc2JDm23TFIfY8Vhh_YlZ1zPaJlAYpvDViuQLJKtREz-rM1VCnP-d1JnvoXjKs7QTl85aVeL7Hvad32xNDW0-ZmvA5Jks-Us-T1i0k2/s400/images+%252830%2529.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgLw5q5Olsp4okqbiTfhNRFeneXqhDAEI8vbhNILhc2JDm23TFIfY8Vhh_YlZ1zPaJlAYpvDViuQLJKtREz-rM1VCnP-d1JnvoXjKs7QTl85aVeL7Hvad32xNDW0-ZmvA5Jks-Us-T1i0k2/s72-c/images+%252830%2529.jpeg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/06/370-artical-latest-update.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/06/370-artical-latest-update.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close