कश्मीर पर बदलेगी रणनीति बता दें कि पीडीपी के साथ गठबंधन में होने के चलते जम्मू कश्मीर में कट्टरपंथ के शिकार युवाओं के प्रति बीजेपी का रुख...
बता दें कि पीडीपी के साथ गठबंधन में होने के चलते जम्मू कश्मीर में कट्टरपंथ के शिकार युवाओं के प्रति बीजेपी का रुख भी नरम और सुधारवादी था लेकिन अब अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद इसमें बदलाव होना तय माना जा रहा है. गौरतलब है कि बिश्केक में SCO (Shanghai Cooperation Organisation) समिट के दौरान भी पीएम नरेंद्र मोदी का पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मुलाक़ात न करना इसी बदली रणनीति की तरफ इशारा करता है.
परिसीमन की बातचीत भी जारी
पिछले दिनों ख़बरें आयीं थीं कि गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग के गठन पर विचार कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 1995 में परिसीमन किया गया था. 1995 में राज्यपाल जगमोहन के आदेश पर जम्मू-कश्मीर में 87 सीटों का गठन किया गया था.जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 111 सीटें हैं, लेकिन 24 सीटों को खाली रखा गया है. जम्मू-कश्मीर के संविधान के सेक्शन 47 के मुताबिक इन 24 सीटों को पाक अधिकृत कश्मीर के लिए खाली छोड़ गया है और बाकी बची 87 सीटों पर ही चुनाव होता है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर का अलग से भी संविधान है.


COMMENTS