औली को एक ऐतिहासिक शादी का गवाह बनवाने जा रहे हैं. ये शादी कोई मामूली नहीं है. सिर्फ शादी के इंतजाम पर ही करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने ज...
औली को एक ऐतिहासिक शादी का गवाह बनवाने जा रहे हैं. ये शादी कोई मामूली नहीं है. सिर्फ शादी के इंतजाम पर ही करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहे हैं.
विदेशी इवेंट कंपनी के 800 कर्मचारी इस शादी के इंतजाम करने के लिए औली पहुंच चुके हैं. साथ ही जो सबसे खास बात है वो ये कि मेहमानों को देहरादून और दिल्ली से औली लाने-ले जाने के लिए 200 हेलीकॉप्टर बुक कराए गए हैं. ये हेलीकॉप्टर वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को हिमालय के दर्शन भी कराएंगे.
शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के वीवीआईपी और वीआईपी आएंगे. हॉलीवुड और बालीवुड की हस्तियां भी शामिल होंगी.
इस अंदाज में होगा खाना और चाय-नाश्ता
ये भी होगी शादी की खासियत
स्विट्जरलैंड से मंगाए जा रहे हैं पांच करोड़ के फूल.
बॉलीवुड जगत से जुड़े करीब 50 अभिनेता, लेखक, निर्माता पहुंचेंगे.
औली में लगेगा ग्रामीण हॉट, आस पास की दुकानों के लगेंगे स्टॉल.
शादी का आयोजन 18 जून से 22 जून तक चलेगा.
पहली शादी अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और फिर अतुल गुप्ता के बेटे शंशाक की होगी.


COMMENTS