हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन किया. लोकसभा चुनावों में मिली शानदार जीत से उत्साहित बीजेपी ...
लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद बीजेपी 2021 के लिए खाका तैयार कर रही है. इसमें तमाम रणनीतियों के अलावा तृणमूल कांग्रेस से पार्टी में आने के इच्छुक नेताओं की छंटनी भी शामिल है. आम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं.
तृणमूल कांग्रेस भी टक्कर देने क लिए तैयारसत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी की इस योजना पर खास ध्यान नहीं दे रही है. टीएमसी का कहना है कि 2021 में भी तृणमूल का झंडा लहराएगा और राज्य में सत्ता में आने का बीजेपी का सपना चूर-चूर हो जाएगा. आम चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पक्ष में 40.5 प्रतिशत मत पड़े थे और फिलहाल विधानसभा में उसके छह विधायक हैं.
पश्चिम बंगाल में बढ़ी बीजेपी की ताकत
2014 में 34 लोकसभा सीटें जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस इस आम चुनाव में 22 सीटें ही जीत पाई. कांग्रेस चार सीटों से घट कर दो पर आ गई और माकपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई.


COMMENTS