सोपोर में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत की मिसाल घाटी में लंबे समय से चल रही हिंसा की खबरें तो रोज ही हम पढ़ते या देख...
सोपोर में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
नमाज के बाद अचानक हुआ पथराव
सोपोर में ईद की नमाज के बाद अचानक हिंसा भड़क गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया. सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैसे के गोले भी दागे. इस पूरी घटना के बीच ही एक वृद्ध महिला नमाज अता कर लौट रही थी और हिंसा के बीच फंस गई. पत्थरबाजी के बीच फंसी महिला का वहां से निकलना मुश्किल हो गया था. लेकिन एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान पर खेल कर महिला को बचाने के लिए पत्थरबाजी को झेला और एक तरह से खुद उसका ढाल बन गया. उसने महिला को सुरक्षित सड़क के किनारे तक पहुंचाया.
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लोगों ने पुलिसकर्मी को कश्मीर का असली हीरो बताया. साथ ही लोगों ने लिखा कि कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो इमानदार हैं और अपना काम गंभीरता से करते हैं. ऐसे ही कार्यों से लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जगता है.


COMMENTS