पुलिस को दिया आदेश उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी को मिली जबर्दस्त जीत के बाद अब तक ...
पुलिस को दिया आदेश उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई
मारे गए टीएमसी नेता के घर पहुंची ममता
24 परगना जिले में मारे गए टीएमसी नेता निर्मल कुंडू के घर पहुंची ममता ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी विजयी जुलूसों के नाम पर हुगली, बांकुरा, पुरुलिया और मिदनापुर में हिंसा फैला रही है. अब एक भी ऐसा विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणाम आए दस से ज्यादा दिन हो गए हैं, ऐसे में यदि कोई दंगों जैसी स्थिति करने की कोशिश भी करेगा तो पुलिस कानून के हिसाब से कार्रवाई करने और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के लिए आजाद है.
सुरक्षा एजेंसियों के साथ किया दौरा
ममता ने गुरुवार को सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ निमता का दौरान किया. यह वही इलाका है जहां पर निर्मल की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. सीएम ने इस दौरान निर्मल के परिजन से कहा कि मामले की पूरी जांच होगी और इंसाफ मिलेगा. यह सिर्फ हत्या नहीं है, यह एक साजिश है और हम साजिश रचने वाले का पता लगा कर रहेंगे.
बीजेपी को फायदा हुआ और बढ़ गई हिंसा
बनर्जी ने कहा कि 2014 में जब लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कई सीटों पर जीत हासिल की थी तो हिंसा नहीं हुई थी. लेकिन अब जब बीजेपी की सीटों में इजाफा हुआ है तो हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.


COMMENTS