गैंगस्टर आनंदपाल की मां निर्मल कंवर का गुरुवार शाम को नागौर के लाडनूं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया. कोर्ट से...
गैंगस्टर आनंदपाल की मां निर्मल कंवर का गुरुवार शाम को नागौर के लाडनूं में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया. कोर्ट से अनुमति के बाद आनंदपाल के दोनों भाइयों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाडनूं लाया गया था.
16 जुलाई को हुआ था निधन
इस दौरान आनंदपाल का घर पूरी तरह से पुलिस के घेरे में रहा. दिनभर पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते रहे. आनंदपाल की मां के निधन के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही व्रज वाहन व स्पेशल टास्क फोर्स की टुकड़ी लाडनूं थाने बुलवा ली थी.
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था आनंदपाल
उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर आनंदपाल की वर्ष 2017 में चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके के मालासर गांव में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. उसके बाद प्रदेश में काफी बवाल मचा था और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी.


COMMENTS