जम्‍मू-कश्‍मीर से Article-370 हटने के बाद Pok से भी उठी भारत में शामिल करने की मांग

गिलगिट-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) के लोगों का कहना है कि उन्हें भारत के संविधान पर पूरा भरोसा है. लिहाजा, गिलगिट-बाल्टिस्तान के लोग भा...

गिलगिट-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) के लोगों का कहना है कि उन्हें भारत के संविधान पर पूरा भरोसा है. लिहाजा, गिलगिट-बाल्टिस्तान के लोग भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं. उन्होंने भारतीय संविधान में अपना प्रतिनिधित्व मांगा है.

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्‍छेद-370 (Article-370) खत्म कर सूबे को दो केंद्रशासित राज्‍यों में बांटने का विधेयक राज्‍यसभा (Rajya Sabha) और लोकसभा (Lok Sabha) से पारित होने के बाद अब पाक अधिकृत कश्‍मीर (Pok) से भी भारत में शामिल किए जाने की मांग उठ रही है. गिलगिट-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) के लोगों का कहना है कि उन्हें भारत के संविधान पर पूरा भरोसा है. लिहाजा, क्षेत्र के लोग भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं. उन्होंने भारतीय संविधान में अपना प्रतिनिधित्व मांगा है.

मांग उठने पर पाकिस्‍तान की सरकार मुश्किल में आई 
गिलगिट-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) से इस तरह की आवाज उठने पर पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान (Imran Khan) सरकार मुश्किल में पड़ गई है. फिलहाल इस हिस्से पर भी पाकिस्तान ने अनाधिकृत तौर पर कब्‍जा कर रखा है. भारत की संसद में अनुच्‍छेद-370 (Article-370) को लेकर चल रही चर्चा पर गिलगिट-बाल्टिस्तान के लोगों की भी पैनी नजर रही. क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रियाएं भारत के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के तर्कों के साथ मुखर होती जा रही थीं.

सेंग एच. सेरिंग ने कहा, हम लद्दाख का विस्‍तार ही हैं

गिलगिट के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे सेंग एच. सेरिंग ने गृह मंत्री अमित शाह से कहा है कि क्षेत्र के लोग भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं. साथ ही मांग की है कि उन्हें भी भारतीय संविधान में प्रतिनिधित्व दिया जाए. सेरिंग ने कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्‍मीर (Pok) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) का अभिन्न हिस्सा है. हम मानते हैं कि गिलगिट-बाल्टिस्तान भी भारत का अभिन्न हिस्सा है. गिलगिट-बाल्टिस्तान लद्दाख का विस्तार है. हम भारतीय संघ और संविधान के तहत अपने लिए अधिकार की मांग करते हैं.'

भारत की विधायी इकाई में प्रतिनिधित्व की मांग की
सेरिंग ने कहा कि हम भारत की विधायी इकाई में अपना प्रतिनिधित्व मांगते हैं‌. जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) को बांटकर बनाए गए दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में रिजर्व सीटों पर गिलगिट-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) के लिए सीटें होनी चाहिए. हमारा मानना है कि भारत की राज्यसभा और लोकसभा में हमारा प्रतिनिधित्व होना चाहिए. हम भारत का अभिन्न हिस्सा हैं. लोकसभा में चर्चा के दौरान अनुच्‍छेद-370 (Article-370) पर मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे पीओके का मुद्दा उठाया‌‌. इस पर शाह ने कहा कि जब मैं जम्मू-कश्मीर की बात करता हूं तो उसका मतलब पाक अधिकृत कश्‍मीर (PoK) से भी होता है. हम पीओके वापस लेने के लिए जान दे देंगे.

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. This makes it important for the web users to be careful when they surf the web or use any internet applications because any slip up might give them the chance of being charged and prosecuted depending on the kind of slip up they make while they are surfing.
    You can visit our website: dark web links

    ReplyDelete

Name

18+,2,AADHAAR,9,andhvishwas,1,Beauti Tips,1,bhati,4,Church,2,Devi-Devta,1,Foot Tips,1,fort,1,Govt News,13,GOVT SCHEME,50,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health Tips,3,History,24,job,1,Knowladge,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,News,50,Pan card,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Rajasthan,9,recruitment,3,Reservation,2,Skin Tips,5,Sports,2,Tech News,1,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,uttar pradesh,2,Vacancy,5,VOTER ID,2,कुलदेवी,1,
ltr
item
सरकारी योजनाएँ: जम्‍मू-कश्‍मीर से Article-370 हटने के बाद Pok से भी उठी भारत में शामिल करने की मांग
जम्‍मू-कश्‍मीर से Article-370 हटने के बाद Pok से भी उठी भारत में शामिल करने की मांग
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnkz3GHwERl_A5Uu28QzzfGBS2I2WeulC4xKv9gtLVNjH-55WJJMGzhJYGEXxS7yIZ8A7tNSpvajSY6tXGC1iWRiVy79mjuw1ty3OaqGE1_J1bMTczzX-rAy3eyFaIipFLl5HczRBNMqYk/s400/images+%252820%2529.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnkz3GHwERl_A5Uu28QzzfGBS2I2WeulC4xKv9gtLVNjH-55WJJMGzhJYGEXxS7yIZ8A7tNSpvajSY6tXGC1iWRiVy79mjuw1ty3OaqGE1_J1bMTczzX-rAy3eyFaIipFLl5HczRBNMqYk/s72-c/images+%252820%2529.jpeg
सरकारी योजनाएँ
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/08/article-370-pok-news.html
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/
https://sarkari-scheme.blogspot.com/2019/08/article-370-pok-news.html
true
3388887330978933724
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy
close